मार्च 19, 2026 7:21 पूर्वाह्न

printer

इंडियन प्रीमियर लीग के शुरुआती कुछ मैचों में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की करेंगे कप्तानी

इंडियन प्रीमियर लीग-आई.पी.एल. के शुरुआती कुछ मैचों में ईशान किशन सनराइजर्स हैदराबाद की कप्तानी करेंगे। अभिषेक शर्मा टीम के उप-कप्तान रहेंगे। पैट कमिंस अभी तक पीठ की चोट से पूरी तरह उबर नहीं पाए हैं। नियमित कप्तान कमिंस पूरी तरह फिट होने के बाद कप्तानी की जिम्मेदारी फिर से संभाल लेंगे। सनराइजर्स हैदराबाद का पहला मैच वर्तमान चैंपियन रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 28 तारीख से होगा।