मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 6, 2023 4:38 अपराह्न | Madhya Pradesh | MP NEWS

printer

इंडियन आइडियल फेम एवं बॉलीवुड सिंगर हेमंत बृजवासी की संगीतमय प्रस्तुति के साथ चंदेरी महोत्सव का आगाज हुआ

इंडियन आइडियल फेम एवं बॉलीवुड सिंगर हेमंत बृजवासी की संगीतमय प्रस्तुति के साथ कल चंदेरी महोत्सव का आगाज हुआ। चंदेरी महोत्सव के शुरुआत में 5 दिनों तक लोक कला एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। इसमें विख्यात कालाकारों द्वारा लाइव संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी। इसके साथ ही रोमांचित करने वाली साहसिक गतिविधियां भी होंगी। प्रमुख सचिव पर्यटन और संस्कृति एवं प्रबंध संचालक टूरिज्म बोर्ड शिव शेखर शुक्ला ने बताया कि चंदेरी देश और दुनिया में चंदेरी साड़ियों एवं हथकरघा के रूप में विख्यात है और चंदेरी महोत्सव के आयोजन से यह एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में भी उभरेगा। स्थानीय समुदाय की भागीदारी से रोजगार सृजित होंगे साथ ही देशभर में चंदेरी एवं बुंदेलखंड की लोक-संस्कृति भी प्रचारित होगी। उल्लेखनीय है कि मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड द्वारा सनसेट डेजर्ट कैम्प के सहयोग से चंदेरी महोत्सव के पहले संस्करण का आयोजन किया जा रहा है। चंदेरी महोत्सव में 3 माह तक लक्ज़री टेंट सिटी का संचालन होगा। चंदेरी साड़ियों के लिये विख्यात चंदेरी शहर अब चंदेरी महोत्सव के जरिए देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाएगा। इस महोत्सव के आयोजन से चंदेरी की समृद्ध संस्कृति पूरे देश और दुनिया के सामने आएगी।