फ़रवरी 11, 2026 2:24 अपराह्न

printer

इंडिगो को उड़ान समय सीमा नियमों के प्रावधानों से दी गई अस्थायी छूट समाप्त: डीजीसीए

नागर विमानन महानिदेशालय (डी. जी. सी ए.) ने बताया है कि विमानन कंपनी, इंडिगो को उड़ान समय सीमा नियमों के कुछ प्रावधानों से दी गई एक बार की अस्थायी छूट, समाप्त हो गई है। निदेशालय ने कहा कि इंडिगो को अब नियमों का पूरी तरह से पालन करना होगा। निदेशालय ने कहा कि  पिछले वर्ष दिसंबर में उडानों में हुई व्‍यापक देरी और रद्द होने के कारण यह रियायतें केवल कल तक ही वैध थीं।

 

यात्रियों की सुरक्षा और हित के लिए इंडिगों के परिचालन को सुचारू बनाने के लिए यह छूट दी गई थी। इंडिगो ने डी. जी. सी ए. को बताया है कि उसने आज से नियमों का कडाई से पालन करना शुरू कर दिया है।