इंटीग्रल कोच फैक्ट्री-आईसीएफ ने कल चेन्नई से अपनी 15 कोच वाली इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट-ईएमयू रैक का शुभारंभ किया। यह उपनगरीय क्षमता बढ़ाने और यात्रियों की सुविधा सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। भारतीय रेल के इतिहास में मुंबई क्षेत्र में चलने वाली यह पहली रैक है, जिसमें लगभग 7,555 लोग यात्रा कर सकेंगे। आईसीएफ के महाप्रबंधक यू. सुब्बा राव ने देश की जरूरत के अनुसार विभिन्न प्रकार के रोलिंग स्टॉक उपलब्ध कराने के लिए आईसीएफ की सराहना की।
News On AIR | फ़रवरी 20, 2026 7:53 पूर्वाह्न
इंटीग्रल कोच फैक्ट्री ने चेन्नई से अपनी 15 कोच वाली इलेक्ट्रिक मल्टीपल यूनिट-ईएमयू रैक का शुभारंभ किया