इंग्लैंड में ग्रीन पार्टी ने आज विशेष संसदीय चुनाव जीतकर प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर की सेंटर-लेफ्ट लेबर पार्टी को तीसरे स्थान पर पहुंचा दिया है। ग्रीन पार्टी के उम्मीदवार हन्ना स्पेंसर को गॉर्टन और डेंटन के चुनाव में विजेता घोषित किया गया। चुनाव का यह परिणाम ब्रिटेन में बढ़ते विखंडित राजनीतिक परिदृश्य का परिचायक है। दशकों तक ब्रिटेन में लेबर और कन्ज़रवेटिव पार्टियों का वर्चस्व रहा है। ग्रेटर मैनचेस्टर के गॉर्टन और डेंटन निर्वाचन क्षेत्रों में पिछली लगभग पूरी सदी में लेबर के सांसदों का चुनाव हुआ है, लेकिन जुलाई 2024 में चुनाव जीतने के बाद स्टार्मर सरकार ने लेबर पार्टी के सांसदों की लोकप्रियता में गिरावट देखी है।
News On AIR | फ़रवरी 27, 2026 1:54 अपराह्न
इंग्लैंड में ग्रीन पार्टी उम्मीदवार हन्ना स्पेंसर को गॉर्टन और डेंटन के चुनाव में विजेता घोषित किया गया