दिसम्बर 29, 2025 6:37 पूर्वाह्न

printer

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ह्यू मॉरिस का 62 वर्ष की उम्र में निधन

इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर ह्यू मॉरिस का कल 62 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वे जनवरी 2022 से आंतों के कैंसर हो गया था। मॉरिस एक कुशल सलामी बल्लेबाज थे, जिन्होंने 1991 में तीन टेस्ट मैच जीते और दक्षिण अफ्रीका, वेस्ट इंडीज और श्रीलंका के दौरों पर इंग्लैंड ए. टीम की कप्तानी भी की। मॉरिस ने इंग्लैंड और वेल्स क्रिकेट बोर्ड के मुख्य कार्यकारी अधिकारी के रूप में भी कार्य किया।

पूर्व भारतीय क्रिकेट खिलाड़ी रवि शास्त्री ने मॉरिस के परिवार के प्रति संवेदना व्यक्त की है। सोशल मीडिया पोस्ट में शास्त्री ने कहा कि सह-खिलाड़ी और कप्तान ह्यू मॉरिस के निधन से उन्हें गहरा सदमा लगा है।