सितम्बर 30, 2025 7:05 पूर्वाह्न

printer

इंग्लैंड के ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से लिया संन्यास

इंग्लैंड के तेज़ गेंदबाज़ और ऑलराउंडर क्रिस वोक्स ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी है। सोशल मीडिया पोस्ट में वोक्स ने कहा कि उनके लिए संन्यास लेने का यह सही समय है।

वर्ष 2011 में अपने प्रारम्‍भ के बाद से, वोक्स ने खेल के सभी प्रारूपों में इंग्लैंड के लिए दो सौ सत्रह मैच खेले हैं और बल्ले से तीन हजार 705 रन बनाने के अलावा कुल 396 विकेट लिए हैं।

यह ऑलराउंडर इंग्लैंड की 2019 विश्व कप विजेता टीम का एक अहम सदस्य था, जिसने बल्ले और गेंद दोनों से अहम भूमिका निभाई थी। उन्होंने 2022 में इंग्लैंड के साथ टी20 विश्व कप का खिताब भी अपने नाम किया।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला