इंग्लैंड ओपन बैडमिंटन चैंपियनशिप में कल रात लक्ष्य सेन ने क्वार्टरफाइनल में चीन के ली शी फेंग को 21-13, 21-16 से हराकर पुरुष सिगंल्स के सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया है।
विश्व रैंकिंग में 12वें स्थान पर काबिज लक्ष्य का सामना आज सेमीफाइनल में कनाडा के विक्टर लाई से होगा। इससे पहले लक्ष्य ने गुरूवार को राउंड ऑफ 16 में हांगकांग के ऐंग का लोंग एंगस को हराया था। लक्ष्य ने मंगलवार को पहले राउंड में शीर्ष वरीयता प्राप्त और मौजूदा चैंपियन शी यू क्यूई को हराकर अपने अभियान की शानदार शुरूआत की थी।
वहीं मिक्स्ड डब्ल्स में ध्रुव कपिला और तनीशा क्रास्टो की जोड़ी हांगकांग के तांग चुन मान और त्से यिंग सुएट से हारकर पहले ही प्रतियोगिता से बाहर हो गई है।