मार्च 15, 2026 8:27 पूर्वाह्न

printer

आवास और शहरी विकास निगम लिमिटेड की दो दिवसीय कार्यशाला आज से विशाखापत्तनम में होगी

आवास और शहरी विकास निगम लिमिटेड (हुडको) शहरी निवेश विंडो विषय पर पहली दो दिवसीय क्षेत्रीय कार्यशाला का आयोजन आज से विशाखापत्तनम में कर रही है। आवास और शहरी कार्य मंत्रालय के अधीन नवरत्न राष्ट्रीय वित्तीय कंपनी हुडको ने नवंबर 2025 में शहरी स्थानीय निकायों और शहरों को ऋण योग्य और निवेश के लिए तैयार शहरी अवसंरचना परियोजनाओं के विकास में सहायता प्रदान करने के लिए एक संस्थागत तंत्र के रूप में शहरी निवेश विंडो की शुरुआत की थी।
 
कार्यशाला का उद्देश्य शहरी विकास के लिए परियोजना तैयारी, वित्तीय संरचना, परिसंपत्ति मुद्रीकरण और पूंजी बाजारों तक पहुंच को मजबूत करने के लिए एक संरचित एकल-खिड़की मंच के रूप में शहरी निवेश विंडो के बारे में जागरूकता पैदा करना है। आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, तमिलनाडु और केरल के लगभग 100 से 150 नगर आयुक्तों और वरिष्ठ अधिकारियों के भाग लेने की आशा है। 
 
आंध्र प्रदेश के नगर प्रशासन एवं शहरी विकास मंत्री पी. नारायण मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।