जुलाई 10, 2024 7:39 अपराह्न

printer

आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने छत्तीसगढ़ में ऊर्जा तथा शहरों में आवास और जनसुविधाएं विकसित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की

केन्द्रीय विद्युत तथा आवासन और शहरी कार्य मंत्री मनोहरलाल खट्टर ने आज अपने रायपुर प्रवास के दौरान छत्तीसगढ़ में ऊर्जा तथा शहरों में आवास और जनसुविधाएं विकसित करने के लिए किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में बिजली और आवास से संबंधित सभी आवश्यकताएं पूरा करने के लिए भारत सरकार की ओर से सहयोग किया जाएगा।

 

केन्द्रीय मंत्री ने बताया कि लोगों को सस्ती और पर्याप्त बिजली उपलब्ध कराने केन्द्र सरकार द्वारा अनेक अनुदान योजनाएं संचालित की जा रही हैं। सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए भी कई योजनाएं हैं। उन्होंने राज्य सरकार को केन्द्र द्वारा दी जा रही सभी निधियों और अनुदानों का पूरा उपयोग करने को कहा।

बैठक में केन्द्रीय मंत्री ने सुझाव दिया कि क्लिन सिटी के तहत रायपुर को मिली सौ बसों का उपयोग नया रायपुर और रायपुर के बीच चलाने के लिए भी  किया जा सकता है।

वहीं, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केन्द्र सरकार की योजनाओं के छत्तीसगढ़ में हो रहे क्रियान्वयन की जानकारी केंद्रीय मंत्री को दी। बैठक में उपमुख्यमंत्री अरूण साव, केन्द्रीय आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री तोखन साहू और मुख्य सचिव अमिताभ जैन भी उपस्थित थे।