आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में बेहतर प्रदर्शन के लिए झारखंड को स्पार्क- सिस्टमैटिक प्रोग्रेसिव एनालिटिकल रियल टाइम रैंकिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया है। साथ ही मेदनीनगर नगर निगम को प्रेज- परफॉर्मेंस रिकॉग्निशन फॉर एसेस टू फिनांसियल इनक्लूजन एंड स्ट्रीट वेंडर इम्पावरमेंट अवार्ड दिया गया। दोनों अवार्ड केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने नगर विकास सचिव अरवा राजकमल को दिया। बताते चलें कि दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के तहत राज्य के कई शहरों में बेहतर काम किया गया है।
Site Admin | जुलाई 19, 2024 3:55 अपराह्न
आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने दीनदयाल अंत्योदय योजना-राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन में बेहतर प्रदर्शन के लिए झारखंड को स्पार्क- सिस्टमैटिक प्रोग्रेसिव एनालिटिकल रियल टाइम रैंकिंग अवॉर्ड से सम्मानित किया