मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

जून 1, 2024 3:35 अपराह्न

printer

आलोक कुमार दुबे ने कल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया

रामगढ़ के प्रधान जिला और सत्र न्यायाधीश- सह- जिला विधिक सेवा प्राधिकार के अध्यक्ष आलोक कुमार दुबे ने कल सदर अस्पताल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में साफ सफाई का जायजा लेने के साथ यहां भर्ती मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की भी जानकारी ली। उन्होंने चिकित्सकों और अन्य कर्मियों की  उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया।  उन्होंने अस्पताल प्रबंधन से कहा कि वह मरीजों को सरकार के द्वारा दी जाने वाली सुविधा और लाभ देना सुनिश्चित करें।