आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, कानूनी अनुसंधान को बढ़ावा देने और मुकदमों से संबंधित डेटा का विश्लेषण करके कानून के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। हाल ही में नई दिल्ली में संपन्न हुए इंडिया एआई इम्पैक्ट सम्मेलन में यह बताया गया कि किस प्रकार भारत के कानूनी तंत्र में एआई तेजी से बदलाव ला रहा है। एआई-संचालित अनुसंधान उपकरण अब ग्राहक के प्रश्नों से लेकर दस्तावेज़ समीक्षा और मुकदमों का प्रबंधन तक संभाल रहे हैं। इससे कार्य निष्पादन में समय कम लगने के साथ दक्षता में भी सुधार हो रहा है।
इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट में आकाशवाणी समाचार से बातचीत में लेक्सलेगिस एआई के प्रबंध निदेशक साकार यादव ने कहा कि उनका उत्पाद कानूनी दस्तावेजों के मसौदा तैयार करने को और अधिक बेहतर बनाएगा।