महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस में हर भारतीय के विचारों और आकांक्षाओं को आकार देने की क्षमता है। मुंबई में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने पहले ही एआई को अपनाने और बढ़ावा देने के लिए नीतियाँ बनानी शुरू कर दी हैं। उन्होंने कहा कि इससे विविध पृष्ठभूमि के लोग अपने नये विचारों को वास्तविकता में बदल सकेंगे।
श्री फडणवीस ने कहा कि एआई, ब्लॉकचेन और डिजिटलीकरण जैसी प्रौद्योगिकियाँ न केवल उद्योगों में क्रांति ला रही हैं, बल्कि पारदर्शिता सुनिश्चित कर रही हैं और शासन में दक्षता ला रही