जनवरी 13, 2026 7:31 अपराह्न

printer

आरबीआई ने 10 अरब अमरीकी डॉलर की अधिसूचित राशि के लिए अमरीकी डॉलर या भारतीय रूपए की खरीद-बिक्री स्वैप नीलामी आयोजित की

भारतीय रिज़र्व बैंक-आरबीआई ने आज 10 अरब अमरीकी डॉलर की अधिसूचित राशि के लिए अमरीकी डॉलर या भारतीय रूपए की खरीद-बिक्री स्वैप नीलामी आयोजित की। आरबीआई की प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, नीलामी में 29.94 अरब अमरीकी डॉलर की बोलियां प्राप्त हुईं, जो अधिसूचित राशि से लगभग तीन गुना अधिक है। आरबीआई ने 728 पैसे के कट-ऑफ प्रीमियम पर 10 अरब अमरीकी डॉलर की बोलियां स्वीकार कीं। कुल 348 बोलियां प्राप्त हुईं, जिसमें बोली-से-कवर अनुपात 2.99 रहा। स्वीकृत बोलियों का भारित औसत प्रीमियम 731.12 पैसे रहा।