फ़रवरी 4, 2026 10:26 अपराह्न

printer

आरबीआई की द्विमासिक बैठक मुंबई में शुरू

भारतीय रिज़र्व बैंक की छह सदस्यीय मौद्रिक नीति समिति की प्रमुख ब्याज दरों पर विचार-विमर्श के लिए द्विमासिक बैठक आज मुंबई में शुरू हो गई। रिजर्व बैंक के गवर्नर संजय मल्होत्रा की अध्‍यक्षता में आयोजित इस बैठक के निर्णय की घोषण शुक्रवार को की जाएगी।

अर्थशास्त्रियों का मानना ​​है कि रिजर्व बैंक ब्‍याज दरों पर यथास्थिति बनाए रखेगा। रिजर्व बैंक ने 2025 की शुरुआत से अब तक रेपो दर में 125 आधार अंक की कटौती की है और मुद्रास्फीति भी चार प्रतिशत के लक्ष्य से काफी नीचे बनी हुई है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला