फ़रवरी 7, 2026 9:26 पूर्वाह्न

printer

आरबीआई का अनुमान- चालू वित्त वर्ष में जीडीपी में होगी 7.4 प्रतिशत की वृद्धि

रिजर्व बैंक ने चालू वित्त वर्ष में वास्तविक सकल घरेलू उत्पाद यानी जीडीपी में 7.4 प्रतिशत की वृद्धि का अनुमान व्यक्त किया है। दिसंबर में यह अनुमान 7.3 प्रतिशत था। यह अनुमान वैश्विक व्यापार अनिश्चितताओं और वित्तीय बाजार में अस्थिरता के बावजूद घरेलू मांग बने रहने का संकेत देता है।

रिज़र्व बैंक ने यह भी कहा है कि अगले वित्त वर्ष यानी 2026-27 में  पहली तिमाही में वास्तविक जीडीपी वृद्धि 6.9 प्रतिशत और दूसरी तिमाही में 7 प्रतिशत रहने का अनुमान है।