फ़रवरी 4, 2026 7:36 पूर्वाह्न

printer

आरबीआई आज से शुक्रवार तक करेगा अपनी मौद्रिक नीति समिति की बैठक

भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) आज से शुक्रवार तक अपनी मौद्रिक नीति समिति (एमपीसी) की बैठक करेगा। आईबीआई गर्वनर संजय मल्‍होत्रा ​​की अगुवाई वाली छह सदस्यीय एमपीसी का फैसला शुक्रवार को घोषित किया जाएगा। अर्थशास्‍त्र‍ियों का मानना है कि एमपीसी नीति दर में किसी और कटौती को रोक सकती है।

 

केन्‍द्रीय बैंक इसके बजाय तरलता प्रबंधन, मुद्रा संबंधी जोखिमों से निपटने, और बॉन्‍ड बाजारों की स्थिरता पर ध्‍यान क्रेन्द्रित कर सकता है। फरवरी 2025 के बाद आरबीआई 125 आधार अंकों की रेपो दर में कटौती करके इसे पहले ही 5.25 प्रतिशत पर ला चुका है। एमपीसी पिछली बार दिसम्‍बर 2025 में दरों में कटौती की थी, लेकिन फरवरी महीने में दोबारा कटौती करने की उम्‍मीद नहीं है।