मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 21, 2024 12:56 अपराह्न

printer

आरजेडी के बाद अब सीपीआई-मालेगुट ने गठबंधन में सीट आवंटन को लेकर असंतोष व्यक्त किया

राष्ट्रीय जनता दल (आरजेडी) के बाद अब सीपीआई-मालेगुट ने आई.एन.डी.आई.ए. गठबंधन में सीट आवंटन को लेकर असंतोष व्यक्त किया है। दोनों पार्टियों ने झारखंड मुक्तिमोर्चा को आज ग्यारह बजे तक उनकी मांगे पूरी करने का अल्टीमेटम दिया है, अन्यथा वे निर्णय करने के लिए स्वतंत्र होंगी।

 

आर.जे.डी. के वरिष्ठ नेता मनोज कुमार झा ने कहा कि 18 से 20 सीटें ऐसी है जहां उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी को अकेले शिकस्तं दे सकती है। उन्होंने कहा कि इस तथ्य को संज्ञान में लिया जाना चाहिए। इंडी गठबंधन में सीट बंटवारा फॉर्मूले के अनुसार झारखंड मुक्तिमोर्चा और कांग्रेस को 70 सीटें आवंटित की गई है जबकि 11 सीटें आर.जे.डी. और सी.पी.आई.-एम.एल. को दी गई हैं।

 

राजद के राष्ट्रीय प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद मनोज झा ने कहा है कि अगर पार्टी को इंडी गठबंधन में सम्मानजनक सीटें नहीं मिली तो बड़ा फैसला लेंगे। श्री झा ने रांची में पत्रकारों से बातचीत के दौरान कहा कि पार्टी अपने जनाधार को देखते हुए 20 से 22 सीटों पर दावेदारी मानती है।

 

 राजद की नाराजगी सामने आने के बाद कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति की नई दिल्ली में होने वाली बैठक टल गई और अब यह बैठक आज होने वाली है।