जुलाई 9, 2024 9:25 अपराह्न

printer

आरएसएस की अखिल भारतीय स्तर की प्रांत-प्रचारक बैठक बारह से चौदह जुलाई तक रांची में आयोजित की जाएगी

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-आरएसएस की अखिल भारतीय स्तर की प्रांत-प्रचारक बैठक बारह से चौदह जुलाई तक रांची में आयोजित की जाएगी। इस बैठक में देशभर के सभी प्रांत-प्रचारक शामिल होंगे। बैठक में संघ के प्रशिक्षण वर्ग के वृत्तांत और समीक्षा, आगामी वर्ष की योजना का क्रियान्वयन और सर संघचालक डॉक्टर मोहन भागवत के प्रवास पर चर्चा की जाएगी। साथ ही संघ के शताब्दी वर्ष को लेकर भी विचार विनिमय किया जाएगा।