मार्च 21, 2026 12:13 अपराह्न

printer

आरआरयू और एसएसबी अकादमी ने एक समझौते पर हस्ताक्षर किए    

राष्ट्रीय रक्षा विश्वविद्यालय-आरआरयू और सशस्त्र सीमा बल-एसएसबी अकादमी ने राष्ट्रीय सुरक्षा प्रशिक्षण और मान्यता को बढ़ावा देने तथा उत्कृष्टता की दिशा में काम करने के लिए नई दिल्ली में समझौते पर हस्ताक्षर किए।

इसका उद्देश्य राष्ट्रीय सुरक्षा के क्षेत्र में अकादमिक शोध और सीमा सुरक्षा बलों की जमीनी स्तर पर व्यावहारिक आवश्यकताओं के बीच के अंतर को पाटना है।

गृह मंत्रालय ने कहा कि इस साझेदारी के तहत एसएसबी अकादमी में संचालित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों को आरआरयू अकादमिक मान्यता प्रदान करेगा। दोनों संस्थानों ने संकाय विशेषज्ञता, शिक्षण उपकरण और विशेष प्रशिक्षण सुविधाओं सहित संसाधनों के व्यापक आदान-प्रदान के लिए भी प्रतिबद्धता व्यक्त की।

पेशेवर विकास के लिए, आरआरयू अपनी अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं और क्षेत्र-आधारित कार्यशालाओं के माध्यम से एसएसबी कर्मियों को व्यावहारिक प्रशिक्षण प्रदान करेगा।

इस पहल से एसएसबी के प्रशिक्षण पाठ्यक्रम के आधुनिक होने की उम्मीद है, जिसमें सीमा निगरानी और आंतरिक सुरक्षा चुनौतियों के लिए प्रौद्योगिकी-आधारित समाधानों पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

 

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला