अक्टूबर 4, 2025 9:05 पूर्वाह्न

printer

आयोग ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों को शिकायतों का निवारण करने के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहने का निर्देश दिया

मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों को राजनीतिक दलों, प्रत्‍याशियों और मतदाताओं की शिकायतों का निवारण करने के लिए पूरी तरह उपलब्ध रहने का निर्देश दिया है। श्री कुमार ने बिहार विधानसभा चुनाव और कुछ राज्यों के उपचुनावों के लिए तैनात किए गये केंद्रीय पर्यवेक्षकों को संबोधित करते हुए कहा कि चुनाव पर्यवेक्षक लोकतंत्र के मुख्‍य स्‍तंभ हैं।

 

उन्होंने पर्यवेक्षकों को मतदान केंद्रों का दौरा करने और मतदाताओं की सुविधा के लिए आयोग की हाल ही में शुरू की गई पहलों का कार्यान्वयन सुनिश्चित करने का भी निर्देश दिया। नई दिल्ली में हुई इस बैठक में 287 भारतीय प्रशा‍सनिक सेवा के अधिकारी, 58 भारतीय पुलिस सेवा के अधिकारी और 80 अन्‍य अधिकारियों सहित 425 अधिकारियों ने भाग लिया। आयोग स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव कराने में आयोग की सहायता के लिए केंद्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करता है। ये पर्यवेक्षक क्षेत्रीय स्तर पर चुनाव प्रक्रिया के कुशल और प्रभावी प्रबंधन की भी देखरेख करते हैं।