फ़रवरी 25, 2026 6:33 अपराह्न

printer

आयुष मंत्रालय ने प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए

आयुष मंत्रालय ने प्रधानमंत्री योग पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। मंत्रालय ने बताया कि यह पुरस्कार व्‍यक्तियों और संस्थान की दो श्रेणियों में दिया जाएगा। प्रत्येक पुरस्कार विजेता को ट्रॉफी, प्रमाण पत्र और 25 लाख रुपये का नकद पुरस्कार दिए जाएंगे। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 21 मार्च है। पात्र व्यक्ति और संस्थान राष्ट्रीय पुरस्कार पोर्टल के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।