मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
signal

अक्टूबर 2, 2023 2:11 अपराह्न | संशो मांडविया - अंग दान

printer

आयुष्मान भव अभियान के अंतर्गत अब तक 50 हजार से अधिक लोगों ने अंग दान करने का संकल्प लिया

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोगों से अंगदान के लिए शपथ लेने का आग्रह किया।

आयुष्मान भव अभियान के तहत 50 हजार से अधिक लोगों ने अपने अंग दान करने का संकल्प लिया है। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने पिछले महीने गुजरात के गांधीनगर से इस अभियान की शुरुआत की थी। केंद्रीय स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्री मनसुख मांडविया ने एक सोशल मीडिया पोस्ट में लोगों से अंगदान के लिए शपथ लेने का आग्रह किया।

डॉ. मांडविया ने पिछले महीने उत्तर प्रदेश के आगरा में आयुष्मान भव अभियान के तहत अंग दान की प्रतिज्ञा का नेतृत्व किया था।