फ़रवरी 13, 2026 6:01 अपराह्न | आयुष्मान आरोग्य मंदिर

printer

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने फतेहपुर बेरी में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ किया

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने आज फतेहपुर बेरी में 51 नए आयुष्मान आरोग्य मंदिर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर श्रीमती गुप्ता ने कहा कि मात्र एक वर्ष में दिल्ली में 370 आयुष्मान आरोग्य मंदिरों की शुरुआत की गयी है। उन्होंने बताया कि इन आरोग्‍य मंदिरों के माध्‍यम से दिल्लीवासियों को अपने-अपने क्षेत्र में जांच, उपचार और आवश्यक दवाइयों की सुविधा मिल रही है।
श्रीमती गुप्ता ने कहा कि सरकार द्वारा 11 सौ से अधिक आयुष्मान आरोग्य मंदिर स्थापित करने का लक्ष्य जल्‍द ही पूरा कर लिया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला