सरकार ने देश भर में आयुष्मान आरोग्य मंदिरों और राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन के अंतर्गत 10 करोड़ 18 लाख से अधिक महिलाओं की सर्विकल कैंसर की जांच की है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने एक बयान में कहा है कि यह उपलब्धि गैर-संचारी रोगों की जांच, रोकथाम और प्रबंधन की जनसंख्या-आधारित पहल का हिस्सा है।
मंत्रालय ने कहा कि यह पहल 30 से 65 वर्ष की आयु की महिलाओं को लक्षित करती है। मंत्रालय ने कहा कि वीआईए-पॉज़िटिव मामलों को आगे के नैदानिक मूल्यांकन के लिए उच्चतर केंद्रों में भेजा जाता है।