आयुर्वेद के प्रति जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से तैयार डॉक्यूमेंट्री आयुर्वेद – द डबल हेलिक्स ऑफ लाइफ की कल दिल्ली में स्क्रीनिंग की गई। इसका उद्घाटन आयुष राज्य मंत्री प्रतापराव जाधव ने किया।
डेढ घंटे की इस डॉक्यूमेंट्री में, पुरानी बीमारियों के इलाज में आयुर्वेद की भूमिका को दर्शाया गया है। इस डॉक्यूमेंट्री का उद्देश्य आयुर्वेद से जुड़े मिथकों को दूर करना और इसकी वैज्ञानिकता को प्रदर्शित करना है।