फ़रवरी 8, 2026 12:07 अपराह्न

printer

आयकर अधिनियम-2025 से संबंधित प्रस्तावित आयकर नियमों और प्रपत्रों पर हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए गए

केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड ने आयकर अधिनियम, 2025 से संबंधित प्रस्तावित आयकर नियमों और प्रपत्रों पर हितधारकों से सुझाव आमंत्रित किए हैं। आयकर अधिनियम-2025 को पिछले वर्ष अगस्त में राष्ट्रपति ने स्वीकृति दे दी थी। यह इस वर्ष पहली अप्रैल से लागू होगा। वित्त मंत्रालय ने कहा है कि अंतिम अधिसूचना से पहले प्रस्तावित आयकर नियम और प्रपत्र आधिकारिक वेबसाइट incometaxindia.gov.in पर अपलोड कर दिए गए हैं। भाषा को सरल बनाने, मुकदमों को कम करने, अनुपालन बोझ को कम करने और अनावश्यक तथा अप्रचलित नियमों और प्रपत्रों की पहचान करने के संबंध में सुझाव मांगे गए हैं।