फ़रवरी 10, 2026 10:21 अपराह्न

printer

आयकर अधिनियम की धारा 132 पर सुनवाई में शीर्ष अदालत की टिप्पणी

सर्वोच्च न्यायालय ने आज डिजिटल युग में जांचकर्ताओं के सामने आने वाली व्यावहारिक कठिनाइयों को रेखांकित करते हुए कहा कि तलाशी और जब्ती से पहले पूर्व सूचना देने से जांच शुरू होने से पहले ही विफल हो सकती है।

सर्वोच्‍च न्यायालय आयकर अधिनियम की धारा 132 के अन्‍तर्गत तलाशी और जब्ती शक्तियों के दायरे को चुनौती देने वाली एक जनहित याचिका पर सुनवाई कर रहा था। इसमें अधिकारियों द्वारा इन शक्तियों के दुरुपयोग की आशंका जताई गई थी। मुख्य न्यायाधीश न्‍यायमूर्ति सूर्यकांत और न्यायमूर्ति जॉयमाल्य बागची की पीठ ने कहा कि अग्रिम सूचना देने से जांच का मूल उद्देश्य ही विफल हो सकता है, क्योंकि इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्य आसानी से नष्ट किए जा सकते हैं।