जुलाई 23, 2024 8:40 अपराह्न

printer

आम बजट 2024-25 विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आर्थिक दस्तावेजः मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने केंद्रीय बजट पर अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि यह सर्वस्पर्शी, सर्वसमावेशी, विकासोन्मुखी और देश के 140 करोड़ लोगों की आशाओं, आकांक्षाओं और अमृत काल के सभी संकल्पों को सिद्ध करने वाला बजट है। आम बजट 2024-25 विकसित भारत-आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का आर्थिक दस्तावेज है। 

आम बजट सर्वस्पर्शी सर्वसमावेशी विकासोन्मुख एक सौ चालीस करोड़ भारतवासियों की आकांक्षा और अमृत काल के संकल्पों को पूरा करने वाला  सिद्ध होगा। आम बजट दो हजार चौबीस पच्चीस आत्मनिर्भर एवं विकसित भारत के निर्माण का एक आर्थिक दस्तावेज है। इस आम बजट में अंतोदय की पावन भावना विकास की असीम संभावना है।

 

इस आम बजट में अन्नदाता किसानों की समृद्धि के लिए एक लाख बावन हजार करोड़ रुपए  कृषि और सहायक सेक्टर के लिए महिला सशक्तिकरण के लिए तीन लाख करोड़ रुपए से अधिक का प्रावधान किया गया है। स्वाभाविक रूप से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश की आधी आबादी इससे सर्वाधिक लाभान्वित होने वाली है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला