नवम्बर 18, 2024 1:19 अपराह्न

printer

आम आदमी पार्टी से इस्तीफा देने के बाद कैलाश गहलोत भाजपा में शामिल हुए

दिल्ली के पूर्व मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत आज भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गये। इस दौरान वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर लाल, पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बैजयंत पांडा और दिल्ली भाजपा प्रमुख वीरेंद्र सचदेवा सहित अन्य पार्टी के नेता मौजूद थे।

 

श्री गहलोत ने कल आम आदमी पार्टी से इस्तीफा दे दिया। आप संयोजक अरविंद केजरीवाल को लिखे अपने त्यागपत्र में श्री गहलोत ने कहा कि पार्टी आज गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि राजनीतिक महत्वाकांक्षाओं ने लोगों के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धताओं को पीछे छोड़ दिया है, जिसके कारण कई वादे अधूरे रह गए हैं।