मार्च 22, 2024 8:59 पूर्वाह्न

printer

आम आदमी पार्टी सर्वोच्‍च न्‍यायालय में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी को चुनौती देगी

आम आदमी पार्टी आज सर्वोच्‍च न्‍यायालय में दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल के गिरफ्तारी को चुनौती देगी। नई दिल्‍ली में एक संवाददाता सम्‍मेलन को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने कहा कि श्री केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरूद्ध सर्वोच्‍च न्‍यायालय में एक याचिका दर्ज की गई है। उन्होंने कहा कि सुबह सर्वोच्‍च न्‍यायालय में इसका जिक्र किया जाएगा।

 

आम आदमी पार्टी आज सुबह 10 बजे भाजपा मुख्यालय में इस गिरफ्तारी के विरूद्ध एक विरोध प्रदर्शन करेगी। इसके अलावा देश के विभिन्‍न भागों में भी विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला