आम आदमी पार्टी प्रमुख और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं के साथ आज दिल्ली में भारतीय जनता पार्टी मुख्यालय की ओर मार्च करने वाले हैं। श्री केजरीवाल ने कल कहा था कि उनकी पार्टी के नेता भाजपा मुख्यालय के बाहर जेल भरो कार्यक्रम शुरू करेंगे।
श्री केजरीवाल ने आम आदमी पार्टी मुख्यालय पर कार्यकर्ताओं से कहा कि भारतीयजनता पार्टी आम आदमी पार्टी के खिलाफ विद्वेष की भावना से काम कर रही है ताकि उनकी पार्टी भाजपा के लिए चुनौती न बन सके। उन्होंने दावा किया कि आने वाले दिनों में आम आदमी पार्टी के बड़े नेताओं को गिरफ्तार कियाजाएगा और पार्टी के बैंक खाते फ्रीज किए जाएंगे। श्री केजरीवाल ने आरोप लगाया कि चुनाव के बाद भाजपा उनकी पार्टी के खाते फ्रीज करनेकी योजना बना रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा ने फर्जी मामले बनाकर आम आदमी पार्टी के नेताओं को गिरफ्तार किया है।
इस बीच, भाजपा मुख्यालय के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। दिल्ली पुलिस ने धारा 144 लागू करते हुए कहा है कि विरोध प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं ली गई है। यातायात पुलिस ने पंडित दीनदयाल मार्ग, आईपी मार्ग, मिंटो रोड और विकास मार्ग पर भारी ट्रैफिक रहने का परामर्श जारी किया है। दिल्ली मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन ने आईटीओ मेट्रो स्टेशन पर प्रवेश और निकास अगली सूचना तक के लिए बंद कर दिया है।