आम आदमी पार्टी ने राजधानी में अगले महीने होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले आज पार्टी मुख्यालय में वॉर रूम की शुरुआत की

 

    आम आदमी पार्टी ने राजधानी में अगले महीने होने वाले लोकसभा चुनाव से पहले आज पार्टी मुख्यालय में वॉर रूम की शुरुआत की। पार्टी के दिल्ली प्रदेश संयोजक गोपाल राय और राष्ट्रीय सचिव पंकज गुप्ता ने इस वॉर रूम का उद्घाटन किया। लोकसभा चुनाव के लिए बनाये गए वॉर रूम में कुल 12 विभाग बनाए गए हैं, जिसमें डिजिटल मीडिया, मैनेजमेंट, डाटा मैनेजमेंट और लीगल टीमें शामिल हैं।

    दिल्‍ली में आम आदमी पार्टी, कांग्रेस के साथ गठबंधन में चार लोकसभा सीटों पर चुनाव लड रही है। इन चारों लोकसभा क्षेत्रों में चुनावी अभियान की देख-रेख के लिए पार्टी ने एक-एक प्रभारी भी नियुक्‍त किया है।

    इस अवसर पर श्री राय ने बताया कि पार्टी ने आज से चुनावी अभियान के अंतर्गत दिल्ली में प्रचार-प्रसार तेज कर दिया है। उन्‍होंने कहा कि इस बार राजधानी में आम आदमी पार्टी नहीं, बल्कि दिल्ली की जनता चुनाव लड़ रही है। श्री राय का कहना है कि मुख्‍यमंत्री की गिरफ्तारी का जवाब, दिल्ली की जनता अपने वोट से देगी।