आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविन्द केजरीवाल ने भाजपा सरकार पर पिछले पांच वर्षों में उद्योगपतियों का कर्ज माफ करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि यह केवल दिल्ली को नहीं बल्कि देश को बचाने का चुनाव है। श्री केजरीवाल ने कहा कि जनता को यह तय करना है कि देश का और राज्य का पैसा कैसे और किस पर खर्च होना चाहिए।
वहीं, भाजपा के नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी परवेश वर्मा ने आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल पर लोगों को भ्रमित करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी की तरफ से नागरिकों को फर्जी कॉल करके बहकाया जा रहा है।