मई 22, 2024 7:25 अपराह्न

printer

आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्‍ली में जल संकट पैदा करने के लिए पानी का प्रवाह रोक दिया है

 

 आम आदमी पार्टी ने आज आप और दिल्ली के लोगों के खिलाफ कथित साजिश करने के लिए भारतीय जनता पार्टी पर जमकर प्रहार किया। नई दिल्ली में मीडिया से बातचीत में आम आदमी पार्टी की वरिष्ठ नेता आतिशी ने आरोप लगाया कि भाजपा ने दिल्‍ली में जल संकट पैदा करने के लिए पानी का प्रवाह रोक दिया है। उन्होंने कहा कि एक कथित जांच से पता चला है कि हरियाणा सरकार दिल्ली में यमुना का पानी रोक रही है। उन्‍होंने आगे कहा कि यमुना का जल स्तर ऐतिहासिक निचले स्तर पर पहुंच गया है।

इस बीच, दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि आम आदमी पार्टी को अपनी कमियों को छिपाने के लिए दूसरों पर जिम्मेदारी नहीं डालनी चाहिए। उन्होंने आतिशी से पूछा कि पानी की कमी को रोकने के लिए उन्होंने पिछले महीने क्या कदम उठाए हैं। श्री सचदेवा ने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी, स्वाति मालीवाल के मुद्दे से ध्यान भटकाने के लिए बेबुनियाद आरोप लगा रही है।

सर्वाधिक पठित
सम्पूर्ण जानकारी arrow-right

कोई पोस्ट नहीं मिला