आम आदमी पार्टी-आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने आज छत्तीसगढ़ के कांकेर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के समक्ष भाजपा की सदस्यता ली। गौरतलब है कि कोमल हूपेंडी ने पिछले विधानसभा चुनाव में आप उम्मीदवार के रूप में भानुप्रतापपुर से चुनाव लड़ा था।
Site Admin | अप्रैल 2, 2024 9:05 अपराह्न
आप के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष कोमल हूपेंडी अपने समर्थकों के साथ भाजपा में शामिल हुए