देश में 25 जून 1975 को आपातकाल लगाया गया था। इस वर्ष इसे 50 वर्ष पूरे हो रहे हैं। इस दिन को संविधान हत्या दिवस के रूप में मनाया जाएगा। भारतीय जनता पार्टी प्रदेश में कई कार्यक्रमों का आयोजन कर रही है। इसके लिए पूरे प्रदेश में संगोष्ठियों का आयोजन होगा। भोपाल में होने वाले कार्यक्रम में केन्द्रीय मंत्री सीआर पाटिल शामिल होंगे। वहीं इंदौर में होने वाले कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी हिस्सा लेंगे। हर जिले में होने वाले कार्यक्रम में मीसा बन्दियों का सम्मान किया जाएगा।
Site Admin | जून 23, 2025 9:31 पूर्वाह्न
आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर 25 जून को ‘संविधान हत्या दिवस’ मनाएगी भाजपा
