आपातकाल के 50 वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी ने आज काला दिवस मनाया। इस अवसर पर राज्यभर में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। जमशेदपुर के मानगो में इस दौरान एक संगोष्ठी का भी आयोजन किया गया, जिसका नेतृत्व विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता अमर बाउरी ने किया। इस मौके पर उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा कि कांग्रेस पार्टी द्वारा थोपा गया आपातकाल भारतीय लोकतंत्र पर एक काला धब्बा है।
Site Admin | जून 25, 2024 8:47 अपराह्न
आपातकाल के 50 वर्ष पूरा होने पर भारतीय जनता पार्टी ने आज काला दिवस मनाया
