जून 30, 2025 8:16 पूर्वाह्न

printer

आपातकाल के 50 वर्ष, देश भर में आयोजित किए जा रहे हैं कार्यक्रम

भारत के लोकतांत्रिक इतिहास के सबसे काले अध्यायों में से एक के रूप में याद किए जाने वाले आपातकाल की 50 वर्ष पूरे होने पर देश भर में कई कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इस दौरान आंतरिक सुरक्षा व्‍यवस्‍था अधिनियम-मीसा के अंतर्गत जेल में बंद लोगों को सम्मानित किया जाएगा। हमने वरिष्ठ पत्रकार बलबीर दत्त से बात की जिन्होंने आपातकाल के काले दिनों के दौरान अपने अनुभव साझा किए।