आज संविधान हत्या दिवस है। यह दिन हमें उन घटनाओं की याद दिलाता है, जब 25 जून 1975 को संविधान का गला घोंटकर देश पर आपातकाल थोप दिया गया था। यह आपातकाल से पीड़ित प्रत्येक व्यक्ति को श्रद्धांजलि देने का दिन भी है।
इधर, आज झारखंड में भी आपातकाल के 50 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जायेगा। पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष बालमुकुंद सहाय ने बताया कि आज और कल सभी सांगठनिक जिलों में संगोष्ठी, प्रेस वार्ता और मॉक पार्लियामेंट का आयोजन किया जायेगा।
रांची
Site Admin | जून 25, 2025 10:29 पूर्वाह्न
आपातकाल के 50 वर्ष: झारखंड में भाजपा आयोजित करेगी विशेष कार्यक्रम
