आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने मानसून को लेकर की जा रही तैयारियों के संबंध में समीक्षा बैठक की। देहरादून में आयोजित बैठक में श्री सिन्हा ने भूस्खलन के साथ ही अन्य आपदाओं से निपटने के लिए विभिन्न संस्थानों द्वारा किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण और वाडिया हिमालय भूविज्ञान संस्थान के वैज्ञानिकों को मौसम के पूर्वानुमान को लेकर एक मॉडल विकसित करने को कहा। उन्होंने कहा कि आपदाओं में क्षति को कम करने के लिए प्रभाव आधारित पूर्वानुमान बेहद जरूरी हैं। उन्होंने राष्ट्रीय जल विज्ञान संस्थान, रुड़की के वैज्ञानिकों को बाढ़ मैदान क्षेत्रीकरण की रिपोर्ट का उपयोग कर उत्तराखंड के लिए बाढ़ प्रबंधन योजना की एक विस्तृत योजना बनाने के निर्देश दिए।
Site Admin | जुलाई 1, 2024 6:17 अपराह्न
आपदा प्रबंधन सचिव डॉ. रंजीत कुमार सिन्हा ने मानसून की तैयारियों को लेकर समीक्षा की
