आन्ध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री एन. चन्द्रबाबू नायडू ने कहा है कि सरकार हाल की बाढ़ से प्रभावित प्रत्येक व्यक्ति के लिए न्याय सुनिश्चित करेगी। मुख्यमंत्री ने कल एलुरू जिले में बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण किया। इसके बाद उन्होंने कोलेरू, उप्पुतेरु और तम्मिलेरू क्षेत्रों में बाढ़ की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की।
मुख्यमंत्री ने बाढ़ पीड़ितों के साथ बातचीत में उन्हें आश्वस्त किया कि बाढ़ के कारण हुए नुकसान का आकलन जिम्मेदारी के साथ और पारदर्शी तरीके से किया जाएगा। उन्होंने विशेषरूप से धान की फसल का नुकसान उठाने वाले किसानों के प्रति गहरी चिंता व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने प्रति एकड़ नुकसान के लिए 10 हजार रुपये की क्षतिपूर्ति राशि धान के किसानों को देने की घोषणा की।