आधार चेहरा प्रमाणीकरण के जरिए पिछले महीने सर्वकालिक सर्वाधिक 19 करोड़ 36 लाख लेनदेन दर्ज किए गए हैं। यह जून महीने की तुलना में 22 प्रतिशत वृद्धि को दर्शाता है। इलेक्ट्रॉनिकी और सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय ने कहा कि जुलाई महीने में अब तक का सबसे अधिक एक दिन में एक करोड़ 22 लाख से अधिक लेनदेन चेहरा प्रमाणीकरण के जरिए हुए हैं। मंत्रालय ने कहा कि सरकारी मंत्रालयों और विभागों, वित्तीय संस्थानों, तेल विपणन कंपनियों, टेलीकॉम सेवा प्रदाताओं सहित 150 से अधिक संस्थाएं लाभ और सेवाओं के सुचारू वितरण के लिए चेहरे के प्रमाणीकरण का उपयोग कर रही हैं। आधार चेहरा प्रमाणीकरण को राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम-एनएसएपी के साथ भी एकीकृत किया गया है। यह पात्र लाभार्थियों को सुरक्षित और सम्पर्क विहीन पद्धति से अपने सामाजिक सुरक्षा का लाभ प्राप्त करने में सुविधा प्रदान कर रहा है। जुलाई महीने से 13 लाख 66 हजार लाभार्थियों ने चेहरे के माध्यम से अपना प्रमाणीकरण कराया है। मंत्रालय ने कहा है कि भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण-यूआईडीएआई ने दो सौ 21 करोड़ रुपये जुलाई महीने में आधार प्रमाणीकरण लेनदेन दर्ज किए हैं। यह पिछले वर्ष के इसी अवधि की तुलना में लगभग चार प्रतिशत की वृद्धि का परिचायक है।
Site Admin | अगस्त 8, 2025 9:46 अपराह्न
आधार चेहरा प्रमाणीकरण के जरिए पिछले महीने सर्वकालिक सर्वाधिक 19 करोड़ 36 लाख लेनदेन दर्ज किए गए