अक्टूबर 25, 2024 8:33 अपराह्न

printer

आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में अब तक 16 प्राथमिकी दर्ज की गयीं

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने  बताया कि आदर्श आचार संहिता उल्लंघन में अब तक 16 प्राथमिकी दर्ज की गयीं हैं। श्री  कुमार ने बताया कि झारखंड में आदर्श आचार संहिता लागू होने के बाद से अब तक 51 करोड़ 17 लाख से अधिक के अवैध सामान और नकद जब्त किये गये हैं।

 

श्री कुमार ने  बताया कि कल से मतदाता सूचना पर्ची हर मतदाता तक पहुंचाने का कार्य शुरू होगा। 5 नवंबर तक यह प्रक्रिया जारी रहेगी।