विदेश मंत्रालय सचिव सिबी जॉर्ज ने कहा कि आतंकवाद मानवाधिकारों के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है। श्री जॉर्ज जिनेवा में संयुक्त राष्ट्र मानवाधिकार परिषद के 61वें सत्र में वक्तव्य दिया। उन्होंने कहा कि विश्व को आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों का मुकाबला करने के अपने संकल्प में दृढ़ रहना चाहिए और इस मुद्दे पर एक स्वर में बोलना चाहिए। ए.आई और डिजिटल उपकरणों के बारे में नागरिकों को सशक्त बनाने के देश के प्रयासों का उल्लेख करते हुए श्री जॉर्ज ने कहा कि भारत सभी तक इन अधिकारों की पहुंच बढ़ाने के लिए डिजिटल उपकरणों का उपयोग कर रहा है।
News On AIR | मार्च 12, 2026 2:27 अपराह्न
आतंकवाद मानवाधिकारों के लिए सबसे गंभीर खतरों में से एक है: विदेश मंत्रालय सचिव सिबी जॉर्ज