नवम्बर 20, 2025 9:18 अपराह्न

printer

आठ प्रमुख उद्योगों का संयुक्त सूचकांक: अक्टूबर में बुनियादी ढांचा उत्पादन वार्षिक आधार पर स्थिर

आठ प्रमुख उद्योगों – आईसीआई के संयुक्त सूचकांक द्वारा मापा गया भारत का बुनियादी ढाँचा उत्पादन इस वर्ष अक्टूबर में वार्षिक आधार पर स्थिर रहा। सितंबर की अंतिम वृद्धि दर को संशोधित कर 3 दशमलव 3 प्रतिशत कर दिया गया। वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय द्वारा आज जारी अनंतिम आँकड़ों के अनुसार, उर्वरक, इस्पात, सीमेंट और पेट्रोलियम परिशोधन उत्पादों सहित भारत के चार प्रमुख क्षेत्रों में पिछले महीने सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई।

 उर्वरक उत्पादन में 7 दशमलव 4 प्रतिशत की मज़बूत वृद्धि दर्ज की गई। इस्पात उत्पादन में 6 दशमलव 7 प्रतिशत, सीमेंट उत्पादन में 5 दशमलव 3 प्रतिशत और पेट्रोलियम परिशोधन उत्पादों में 4 दशमलव 6 प्रतिशत की वृद्धि हुई। इसके उलट कोयला उत्पादन में 8 दशमलव 5 प्रतिशत, बिजली उत्पादन में 7 दशमलव 6 प्रतिशत, प्राकृतिक गैस उत्पादन में 5 प्रतिशत और कच्चे तेल के उत्पादन में 1 दशमलव 2 प्रतिशत की गिरावट आई। चालू वित्त वर्ष की अप्रैल से अक्टूबर अवधि के दौरान आईसीआई की संचयी वृद्धि दर पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में अनंतिम रूप से 2 दशमलव 5 प्रतिशत बताई गई है।