मोबाइल ऐप्प
डाउनलोड करें

android apple
Listen to live radio

सितम्बर 21, 2025 1:18 अपराह्न

printer

आज है साल का आखिरी सूर्य ग्रहण

आज साल का आखिरी सूर्य ग्रहण है। यह ग्रहण पूर्वी डेलाइट समय के अनुसार दोपहर 1 बजकर 29 मिनट और भारतीय समय के अनुसार रात 10 बजकर 59 मिनट पर शुरू होगा और दक्षिणी गोलार्ध में ऑस्ट्रेलिया, अंटार्कटिका, प्रशांत महासागर और अन्य क्षेत्रों में दिखाई देगा, जबकि भारत में यह नहीं दिखाई देगा। यह एक आंशिक सूर्य ग्रहण होगा, जिसमें चंद्रमा सूर्य की सतह को पूरी तरह से ढकने के बजाय उसे आंशिंक रूप से ढकेगा।