अप्रैल 4, 2024 9:18 पूर्वाह्न

printer

आज हैअंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस, ‘जीवन संरक्षण,शांति निर्माण’ है विषय

अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस आज मनाया जा रहा है। खदान, लैंड माइंस संबंधी गतिविधियों, मानवता के लिए इनके खतरों और उनसे बचने के उपायों के बारे में जागरूकता फैलाने के लिए प्रत्येक वर्ष 4 अप्रैल को यह दिवस मनाया जाता है। इस बार अंतरराष्ट्रीय खदान जागरूकता दिवस का विषय है- जीवन संरक्षण, शांति निर्माण।

इस संबंध में बारूदी विस्‍फोटों से पीड़ित लोगों और दिव्यांगजनों पर विशेष ध्‍यान देना है। संयुक्त राष्‍ट्र के समर्थन से विभिन्न संगठन प्रत्येक वर्ष इस दिन खदानों और विस्फोटकों के कारण उत्‍पन्‍न खतरों को कम करने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित करते हैं।