हिमाचल प्रदेश आज अपना 56वां स्थापना दिवस मना रहा है। स्थापना दिवस समारोह कांगडा जिले में प्रागपुर में आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु कार्यक्रम के मुख्य अतिथि होंगे। राज्यपाल शिव प्रताप शुक्ला और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खु ने राज्य के लोगों को शुभकामनाएं दी हैं। वर्ष 1971 में आज ही के दिन हिमाचल प्रदेश भारत का 18वां राज्य बना था। तत्कालीन प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी ने शिमला के रिज ग्राऊण्ड में भारी बर्फबारी के बीच पूर्ण राज्य के दर्जे की स्वीकृति की घोषणा की थी।
News On AIR | जनवरी 25, 2026 12:19 अपराह्न
आज हिमाचल प्रदेश मना रहा है अपना 56वां स्थापना दिवस